उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए कोष एवं लेखा के संयुक्त संचालक अधिकारी का सम्मान

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमान संयुक्त संचालक महोदय, कोष एवं लेखा, जबलपुर संभाग परमश्रद्धेय रोहित सिंह जी कौशल द्वारा अनेक अनुपम कार्य किये गये हैँ। उनके कार्यकाल में लोकसेवकों के हितों के संरक्षण के लिए अनेक अद्वितीय,अनुकरणीय, अतुलनीय एवं अविष्मरणीय कार्य हुए। लंबित प्रकरणों का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता रही,यही उनके दृढ़ संकल्प का परिचायक भी है । कुशल प्रशासनिक क्षमता के धनी परम आदरणीय रोहित सिंह जी कौशल का सहज, सरल स्वाभाव आदर्श माना जाता है।आज कार्यालय, संभागीय संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, जबलपुर संभाग,कलेक्टरेट परिसर वित्त भवन,जबलपुर में उनका उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभिनन्दन किया गया।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, शैलेश परिहार,धर्मेंद्र परिहार,भास्कर गुप्ता,विश्वनाथ सिंह, नितिन तिवारी, आकाश भील,ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर,जी आर झारिया,सतीश खरे,संजय उपाध्याय, शिवेंद्र परिहार, आदेश विश्वकर्मा,माधव पाण्डेय, शैलेश पंड्या, कमलेश दुबे, रवि विश्वकर्मा, अफ़रोज़ खान, रवि केवट, संदीप परिहार, विष्णु झारिया, अजब सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह, इमरत सेन, डेलन सिंह, बैजनाथ यादव, गगन पटेल, देवेंद्र राजपूत, मनोज कोल, पवन सोयाम,सुरेंद्र परसते, महेश मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, विशाल सिंह,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,सुधीर गौर, चंद्रभान साहू,दिलीप साहू, आशीष विश्वकर्मा, आशीष यादव, देव सिंह भवेदी, पंकज हल्दकार, आसाराम झारिया, समर सिंह, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे,रेनू बुनकर,गीता कोल, राजेश्वरी दुबे, सरोज कोल,अर्चना भट्ट,,पुष्पा रघुवंशी,चंदा सोनी,अम्बिका हँतिमारे,ब्रजवती आर्मो,क्षिप्रा सिंह,सुमिता इंगले,शायदा खान,शबनम खान, शारदा मंडाले,प्रेमवती सोयाम आदि ने हर्ष व्यक्त किया।



