भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा पन्ना द्वारा अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित

पन्ना दर्पण। आज एलआईसी शाखा पन्ना द्वारा मोहन राज विलास होटल पन्ना में अभिकर्ता सम्मान सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें शाखा पन्ना के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर त्रिपाठी सहायक प्रबंधक शेरखान जी और विकास अधिकारी अमर सिंह राज द्वारा श्री तिवारी जी एवं वरिष्ठ अभिकर्ता नए व पुराने अभिकर्ता का सम्मान एवं शाखा प्रबंधक द्वारा समाज में एलआईसी का काम कैसा करना है इस विषय में हर तरीके से विचारों द्वारा संबोधित किया गया। अमृत महोत्सव प्रतियोगिता प्रतिभागी अभिकर्ता बंधुओं का मेडल ट्रॉफी देकर शाखा प्रबंधक और विकास वाहिनी द्वारा सम्मान किया गया। अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में अच्छा काम करने पर त्यागी फूल सिंह का भी फूल माला मेडल ट्राफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।



