भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने केंट विधानसभा में शुरू किया बूथ विजय संकल्प अभियान

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 13 मार्च से 22 मार्च तक 10 दिन बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत भाजपा के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगले 10 दिनों तक हर एक बूथ पर जाकर उसे बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर लोकसभा से प्रत्याशी आशीष दुबे ने केंट विधानसभा अटल बिहारी वाजपेई मंडल वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत 174 नंबर बूथ में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया और आमजन से मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य रखा है,अबकी बार 400 पार का लक्ष्य जो PM मोदी ने दिया है उसके लिए हर एक कार्यकर्ता जोर शोर से जुट गया है। आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा के लिए 370 का आंकड़ा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। धारा 370 हटाने से ही जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना। आतंकवाद और अलगावाद समूल नष्ट हुआ। इसलिए हमारे लिए यह एक भावनात्मक विषय है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पुरा कर धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव गान किया है। जिसके कारण पार्टी का हर कार्यकर्ता गौरवान्वित है।
केंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि बूथ विजय अभियान के अंतर्गत नए वोटरों का अभिनंदन, की वोटरों से चर्चा, भाजपा को वोट बढ़ाने की योजनाओं पर चर्चा ,युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों में भारतीय जनता पार्टी की स्वीकारोक्ति, कमल सेल्फी, पार्टी के दुपट्टे और अनेक प्रकार की गतिविधियां 10 दिवसीय अभियान में संपन्न की जायेंगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि बूथ विजय अभियान के अंतर्गत ऐसा कोई घर, ऐसा कोई भी व्यक्ति ना छूटे जिस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रणाम और जय श्री राम ना पहुंचा हो। प्रधानमंत्री जी का प्रणाम और जय श्री राम हर जन प्रतिनिधि, हर पार्टी पदाधिकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। केंट विधानसभा के चारों मंडल की संगठनात्मक बैठकें हुई संपन्न
जबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने केंट विधानसभा अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेई मंडल की बैठक विधायक कार्यालय, छत्रपति शिवाजी मंडल की बैठक पासी मोहल्ला सदर, वीर सावरकर मंडल की बैठक शोभापुर तथा शहीद भगत सिंह मंडल की बैठक सिंधी धर्मशाला रांझी में संपन्न हुई ,इस दौरान श्री आशीष दुबे ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ में अधिक से अधिक मतदान करवाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाओं के साथ साथ सशक्त नेतृत्व के कारण देश और विदेश में भारत के बढ़ते प्रभाव की भी चर्चा की और आत्मविश्वास के साथ अबकी बार ४०० पार के लक्ष्य के प्रति कृत संकल्पित होकर जुट जाने का आव्हान किया।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू,केंट विधायक अशोक रोहाणी, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार पटेल, माइकल प्रदीप कपूर, तृष्णा चटर्जी, तनुश्री सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, दामोदर सोनी, संतोषी ठाकुर, सुंदर अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



