रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


जबलपुर दर्पण मण्डला/ नैनपुर। रोटरी क्लब नैनपुर जंक्शन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह समनापुर के स्थानीय होटल में रखा गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन सुनील फाटक डिस्ट्रिक गवर्नर उपस्थित हुए। रोटरी क्लब मंडला मेकल से संजय तिवारी, सचिव डॉ सुनील यादव, एजी सीए मुकेश जैन, सुदीप चौरसिया, अखिलेश उपाध्याय सहित रोटरी क्लब बालाघाट से रोटेरियन उपस्थित रहे। रोटरी की परम्परा अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। सभी अतिथियो का स्वागत पुस्पगुछ से किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक अखिलेश उपाध्याय का सम्मान किया गया, पत्रिका द वायरल का विमोचन नैनपुर में किया गया। साथ हि काव्य अंतस रव के लेखक मोहन झरिया की पुस्तिका का विमोचन हुआ। रोटरी क्लब नैनपुर द्वारा जरूरत मंदो के लिए 5 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर समर्पित किए गए। असिस्टेंट गवर्नर रविन्द्र वैद्य बालाघाट के क्लब के विषय के विस्तार से जानकारी दी और कहा कि पड़ोसी जिले के सदस्य के नाते मिलकर 1 बड़े कार्यक्रम के आयोजन की बात जल्द ही किया जाएगा। रोटेरियन संजय तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जिस प्रकार कोराना काल में रोटरी क्लब नैनपुर ने लोगों की मदद की सराहनीय है। रोटे सुनील फाटक डी गवर्नर द्वारा सभी रोटेरियन ने कहा कि हम से काम करे न की मैं से हम एकता प्रतीक है। और हम ही किसी भी क्लब की सफलता की पूंजी है। हम रोटेरियन सेवा भाव से बड़े होते है न कि पैसो से,मंच का सफल संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया। ईस अवसर पर नितिन ठाकुर, सुलभ खंडेलवाल, कन्हैया चावला, संगीता लालेश्वर, दिलीप सर्णागत, दिलीप लरेश्वर, श्याम बिहारी, किरण श्रीवत्री, आधार सिंह राजपूत, संतोषी राजपूत, एल आर सील, शरमा झरिया, ममता मनोज ठाकुर, सीमा ठाकुर, आंनद खंडेलवाल, मुकेश नागपाल, आत्माराम झरिया, भूमिका शरणागत, विनय नामदेव, मोहन झरिया, तुलसी राम बंदेवार,नोगेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



