जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

आज पाटन मझौली विधानसभा के मझौली ब्लॉक में एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आभाष दुबे के नेतृत्व में जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्यापन सौंपा गया ! जिसमें मझौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतो में डेंगू एवं मलेरिया के बढ़ते कहर को लेकर जल्द से जल्द उसके रोकथाम हेतु दवा छिड़काव एवं उचित कार्यवाही की मांग की गई ! इस दौरान संतोष मांझी, परवेज आलम, आदित्य बाथरे, रेशु नेमा,भास्कर दुबे,आशीष पटैल,रितिक साहू,राजभान,सोहित तथा सभी एनएसयूआई के साथी उपस्थित हुये।

