महाप्रबंधक ने किया केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल के केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जी ने विभिन्न विभागों जैसे पैथोलॉजी लैब , आईसीयू वार्ड , दंत विभाग , ईएनटी विभाग , स्टोर विभाग , ओपीडी के साथ किचन इत्यादि का निरीक्षण किया गया । इस दौरान चिकित्सालय की सभी स्ट्रीट लाइटो हेतु सोलर पैनल बनाने एवं स्टोर विभाग की दवाइयों मरीजों इत्यादि की जानकारी को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम से जोड़ने एवं अपडेट करने के निर्देश दिए गए । नवनिर्मित अग्निशमन जनरेटर प्रणाली का आपातकालीन स्थिति में मानक संचालन प्रक्रिया क्या हो यह सुनिश्चित किया जाए । नवनिर्मित ऑक्सीजन जनरेटर संयंत्र के साथ- साथ सभी वार्डो , लैब , आईसीयू के कार्यों को संतोषप्रद पाया गया एवं सराहना की । इस निरीक्षण में डॉ . श्री एस के श्रीवास्तव , प्रमुख मुख्य कार्य चिकित्सक निदेशक , पश्चिम मध्य रेल , डॉ बीसी एस राव , चिकित्सा निदेशक डॉ . अजय डोगरा , अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा निदेशक , पश्चिम मध्य रेल, दीपक कुमार गुप्ता , अपर मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर , आर . एन . मिश्रा , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जबलपुर, जे . पी . सिंह , सीनियर डी.ई.एन. जबलपुर एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।



