दुर्गा पंडाल के निर्माण हेतु विधायक द्वारा राशि स्वीकृत

जबलपुर दर्पण। पूर्व वित्त एवं स्वास्थ मंत्री पश्चिम विधानसभा के विधायक तरुण भनोत के निर्देश पर शंकर शाह नगर वार्ड के रामपुर में दुर्गा पंडाल के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्रीय व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और समिति की मांग पर मां भगवती की स्थापना के लिए पंडाल निर्माण का भूमिपूजन गत दिवस कराया गया, जिसमें कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। विधानसभा क्षेत्र में हर समस्या का निदान और नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेने वाले विधायक तरुण भनोत जी द्वारा इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत करने पर सभी ने प्रशंसा की है। यह विधायक जी की संवेदनशीलता है, उनका जनता के प्रति अपार स्नेह है…वे हर कार्य को समय पर कराने के लिए तत्पर रहते हैं। यही स्वभाव उन्हें एक अलग पहचान देता है।



