धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू धर्मसेना ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। गोहलपुर थाना क्षेत्र में साइकिल पंचर की दुकान लगाने वाले 25 वर्षीय शकील नामक मुस्लिम युवक ने धन्वन्तरि नगर जबलपुर की रहने वाली हिन्दू युवती जो, की दिल्ली में रहकर प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रही थी। अपने झूठे प्रेम जाल में फंसाकर दिल्ली से करीबन 1 सप्ताह पूर्व भगा ले गया था। जिसकी की गुमशुदा की रिपोर्ट धन्वन्तरि नगर थाने में में कायम थी। शकील ने हिन्दू युवती को भगाकर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करवाकर निकाह किया व डिंडौरी जिला कलेक्ट्रेट में विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दिया हुआ था। डिंडोरी कलेक्ट्रेट में विवाह की सूचना नोटिस बोर्ड में लगने के बाद हिन्दू संगठनों को लग गई, इसके बाद आक्रोशित धर्मसेना ने हिन्दू संगठनों के साथ गोहलपुर थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपा। हिन्दु लड़की की तुरन्त बरामदगी व शकील मुसलमान के ऊपर धर्मपरिवर्तन व अपरहण का मुकदमा कायम करने की मांग की। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने 24 घण्टे में लड़की की बरामदगी व सख्त कार्यवाही का आस्वासन दिया है। ज्ञापन में धर्मसेना के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, अरविंद बाबा, अरविंद दुबे, भागचंद पटेल, नीरज राजपूत, विनय पांडे, सुमित सिंग, विकास खरे, हेमराज उपाध्यय, दीपक पचौरी, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।



