राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा से शहर कांग्रेस संगठन के संबंध में हुई चर्चा

जबलपुर दर्पण। राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के जबलपुर आगमन पर हुई मुलाकात में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई एवम जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि संगठन सेक्टर मंडलम का गठन लगभग तैयार कर चुका है, अगले सप्ताह संगठन प्रभारी को सूची सौप दी जाएगी। 25 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 10 सूत्री मांगों को लेकर सिविक सेंटर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसमे सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। विगत माह किए गए आंदोलन एवं कार्यक्रम की जानकारी भी राज्यसभा सदस्य तंखा जी को दी। आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर सम्मति सैनी, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, उदय राज सिंह यादव, रामदास यादव, सुंदर यादव बब्बू, मनीष पटेल, रोहित यादव, आरिफ बेग, सत्येंद्र ज्योतिषी, अभिषेक यादव आदि जन उपस्थित थे। जिन्होंने क्रमशः अपने अपनी बात रखी और आगामी कार्यक्रमों से लेकर संगठन को गतिशील बनाने के प्राप्त सुझाव पर कार्य करने का आश्वासन तंखा जी को दिया।



