जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महादलित परिसंघ द्वारा महिलाओं को शासकीय योजनाओं की जानकारी

जबलपुर दर्पण। महादलित परिसंघ जबलपुर द्वारा कामकाजी महिलाओं को शासकीय योजनाओं के द्वारा निकाली गई रोजगार संबंधित जानकारियां देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नगर पालिका जबलपुर की अपर कमिश्नर श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर ने शासकीय योजनाओं के अंतर्गत रोजगार से संबंधित उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी। महादलित परिसंघ एससी, एसटी वर्ग की महिलाएं एवं शिक्षित बेरोजगार बच्चों के लिए लगातार काम करते आ रहा है। बैठक के दौरान महादलित परिसंघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत राना एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्रीमती अंजू ठाकुर सहित महादलित परिसंघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।



