जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहर के दो और वार्ड हुए सौ फीसदी वैक्सीनेटेड

जबलपुर दर्पण। कोरोना के संक्रमण से आम नागरिकों को सुरक्षा दिलाने चलाये जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत आज शुक्रवार को आधारताल अनुविभाग के अंतर्गत नगर निगम जबलपुर के दो और वार्ड-संत रविदास वार्ड एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड होने का गौरव हासिल किया है। मतदाता सूची के आधार पर इन दोनों वार्डों के सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है।
नगर निगम के संभाग क्रमांक-15 सुहागी के अंतर्गत आने वाले संत रविदास वार्ड और गुरु गोविंद सिंह वार्ड में सौ फीसदी पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का प्रमाण-पत्र नगर निगम के संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल द्वारा आज शाम क्षेत्रीय विधायक श्री सुशील तिवारी “इंदु” को सौंपा । इस अवसर पर एसडीएम आधारताल नम: शिवाय अरजरिया भी मौजूद थे।

नगर निगम के वार्ड क्रमांक-77 संत रविदास वार्ड के मतदाता सूची में दर्ज 16 हजार 755 नामों में से मृत, बीमार, वार्ड से बाहर गये व्यक्तियों को छोड़कर 16 हजार 158 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-76 गुरु गोविंद सिंह वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज 9 हजार 847 नामों में से बीमार, मृत और वार्ड से बाहर चले गये व्यक्तियों को छोड़कर शेष 9 हजार 446 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग जाने पर दोनों वार्डों के निवासियों को बधाई दी है। उन्होंने यहां वैक्सीनेशन के कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अमले की सक्रियता की सराहना भी की है। कलेक्टर ने कहा कि इन दोनों वार्डों से अन्य वार्ड के निवासियों को भी प्रेरणा मिलेगी और 27 सितम्बर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनेंगे। इनके पहले नगर निगम के शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं शहीद बिरसा मुंडा वार्ड की शत-प्रतिशत पात्र आबादी को डोज लगाई जा चुकी थी। संत रविदास और गुरुगोविंद सिंह वार्ड को मिलाकर अब नगर निगम जबलपुर के चार वार्ड वैक्सीन की पहली डोज के मामले में शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88