जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नारी के सम्मान में करणी सेना उतरी मैदान में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण गाडरवारा/नरसिंहपुर। विगत दिवस आशाकर्मी तरुणा राजपूत के साथ शासकीय कार्य कोविड 19 मैं वैक्सीनेशन के दौरान मारपीट की घटना घटित हुई। तरुणा राजपूत के द्वारा बताया गया कि संदीप कौरव निवासी सिंहपुर छोटा ने वैक्सीनेशन के दौरान मुझसे से पैन मांगा तो मैने रजिस्टर में एंट्री करते हुए संदीप कौरव से कहा कि आप किसी और का पेन ले लो, मैं वैक्सीनेशन लगवाने वाले व्यक्तियो का नाम रजिस्टर में दर्ज कर रही हूं। इस पर से संदीप कौरव द्वारा मुझे अपशब्द कहे गए गाली-गलौज की और छाती में लात मार दी और हाथ से मारपीट की जिसमें तरुणा राजपूत आशा कार्यकर्त्ता मौके पर बेहोश हो गई। होश में आने के बाद तरुणा राजपूत द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना चीचली में दर्ज कराई गई। किन्तु आज दिनांक तक उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया, जबकि उक्त व्यक्ति संदीप के पिता के ऊपर शराब अवैध तस्करी का मामला चल रहा है। पिता पुत्र दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं दोनो के खिलाफ थाना चीचली के रजिस्टर में अपराध दर्ज है। आज राजपूत समाज के व्यक्तियो ने मांग की कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध 363 गुप्त अंग में लात मारने पर 354 खुले स्थान में मारपीट करने 294,323,506 बी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने में अभियुक्त के विरुद्ध इन धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जाए। वह तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जावे, जिससे किसी भी महिला कर्मी के साथ भविष्य में इस प्रकार की घटना का शिकार ना हो सके। आशा कर्मी तरुणा राजपूत गाडरवारा के शासकीय सिविल हॉस्पिटल मैं अपना इलाज करवा रही हैं और उनके पति व उनको बार-बार राजीनामा करने की धमकी मिल रही है। तरुणा राजपूत व उनका परिवार भय की स्थिति में है कि कहीं उनके साथ व उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित ना हो जाए, राजपूत क्षत्रिय सभा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राजपूत युवा शक्ति संगठन, श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना महिला इकाई संगठन ने आज एकत्रित होकर माननीय एसडीएम महोदय गाडरवारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की, ज्ञापन के उपरांत गाडरवाड़ा दौरे पर गए माननीय कलेक्टर महोदय रोहित सिंह को शांतिदूत होटल के पास राजपूत समाज के व्यक्तियो ने उक्त घटना से अवगत कराया, कलेक्टर रोहित सिंह ने उक्त महिला को न्याय दिलाने के लिए गाडरवाड़ा एस डी एम को बोले कि उक्त महिला की शिकायत दर्ज़ कर न्याय दिलवाया जाए, इसके अलावा मीडिया के माध्यम से श्री राजपूत करणी सेना वा राजपूत समाज ने जिले के महिला संगठनों से विनम्र अपील की है कि उक्त महिला को न्याय प्रदान करवाने में हम लोगों की मदद करें, नारी का अपमान सहन करने योग्य नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88