राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर सहारा निवेशकों के निवेश को लौटाने के लिए की विस्तृत चर्चा

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस पार्टी के सदस्य मैं समाजसेवी कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जबलपुर के सहारा निवेशकों के निवेश को लौटाने के लिए आज राज्यसभा सांसद से मुलाकात कर समूचे घटनाक्रम की जानकारी दी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने आश्वस्त किया की जबलपुर के निवेशकों का पैसा दिलवाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ज्ञात हो विगत दिनों सैकड़ों की तादाद में सहारा निवेशक एवं अभिकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को सौंपा ज्ञापन सौपा था और निवेशकों का पैसा जल्दी भुगतान करवाने की मांग की थी। भुगतान जल्दी नहीं होने की स्थिति उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।



