अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

23 वर्षीय युवक को अवैध देशी शराब के साथ क्राईम ब्रांच ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोहलपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे से मिली जानकारी अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 23 वर्षीय युवक बिना नम्बर की मोटर सायकल से शराब लेकर गोहलपुर चौराहा तरफ से खजरी खिरिया वाईपास की ओर जा रहा है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं गोहलपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी अमखेरा पेट्रोल पम्प के पास बिना नम्बर की मोटर सायकल पर युवक आते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने अपना नाम नीतेश सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी राजघाट पौड़ी कटंगी थाना बताया तलाशी लेने पर 150 पाव देशी शराब जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रूपये के रखे मिला। आरोपी के कब्जे से देशी शराब एंव परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, गोपाल विश्वकर्मा,प्रधान आरक्षक ओमनारायण,राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम,अजय लोधी बलराम पाण्डे एंव थाना गोहलपुर के सहायक उप निरीक्षक मानसिंह बागरी, आरक्षक महेन्द्र ,गोपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88