खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

जिले में बदहाल स्वस्थ व्यवस्था का कोई नहीं ले रहा सुध

डिंडोरी, नंद किशोर ठाकुर ।

कल बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले भर में फल-फूल रहे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।शिकायत में उल्लेख किया गया कि आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री के इलाज कर रहे हैं और भोले भाले लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। गौरतलब है कि झोलाछाप डॉक्टर लोगों से इलाज के नाम पर मोटी रकम की वसूली भी कर रहे हैं,जिससे गांवों के गरीब तबके के ग्रामीणों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

अंचलों में बदहाल है,सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है, लोगों को शासन द्वारा संचालित स्वस्थ सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।सुविधाओं के अभाव लोग भी स्थानीय झोलाछाप डॉक्टरों से ही अपनी व अपने परिवार वालों के इलाज करवाने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि पूर्व में जिले भर के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत भी जिला प्रशासन सहित स्वस्थ विभाग से की जा चुकी है, शिकायत के लम्बे समय बाद भी कार्यवाही न होना संदेश के घरों में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88