बलराम जयंती पर विचार गोष्ठी एवँ सम्मान समारोह आज

समरसता कजलियां महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण भी होगा
जबलपुर दर्पण।समरसता सेवा संगठन द्वारा बलराम जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवँ सम्मान समारोह का आयोजन कल मंगलवार 5 सितंबर को शाम 4 बजे से सिंधी धर्मशाला घंटाघर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में समरसता सेवा संगठन के संयोजन में सम्पन्न संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव में पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता एवँ निबंध लेखन प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश धीरावाणी एवँ मुख्य वक्ता प्रो. नरेंद्र कोष्ठी होंगे।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने बताया बलराम जयंती कार्यक्रम समरसता सेवा संगठन के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल है और इसी क्रम में विचार गोष्ठी एवँ सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितम्बर को किया जाएगा साथ ही पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है जिसमें पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता एवँ निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रथम 10 – 10 प्रतिभागियों को ग्यारह सौ रुपये की राशि एवँ प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे।समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन एवँ संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।



