विगत 50 वर्षों की जलप्लावन की समस्या का स्थाई समाधान होना संतोषप्रद, आप सभी को बधाई: डॉ अभिलाष पाण्डेय

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत चेरीताल वार्ड में आने वाले खिन्नी मोहल्ला में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब बस्ती के लोगों ने विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय का अभिनन्द किया और आभार जताया। दरअसल ये अभिनन्दन विधायक डॉ पाण्डेय के उन प्रयासों के लिए किया गया जिसके फलस्वारूप पूरे चेरीताल एवं विशेष रूप से खिन्नी मोहल्ला में विगत 50 वर्षों से चले आ रही जलप्लावन की समस्या का स्थाई समाधान डॉ पाण्डेय द्वारा विशेषज्ञों के साथ मिलकर वर्षा के जल को बाहर ही डायवर्ट करने के लिए लगातार योजनाबद्ध रूप से कार्य किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये अत्यंत प्रसन्नता और संतोष का विषय है कि हमारे चेरीताल वार्ड और प्रमुख रूप से इसमें आने वाली हमारी खिन्नी मोहल्ला बस्ती जिसमें कि विगत 50 वर्षों से जलप्लावन एक बड़ी और प्रमुख समस्या बन चुकी थी उसे दूर करने के लिए हमारे द्वारा जो प्रयास किए गए थे वो बहुत हद तक सफल हुए जिसके कारण 50 वर्षों में पहली बार इतनी अधिक वर्षा होने पर भी बस्ती में जलभराव नहीं हुआ।
मुझे जब इस विधानसभा में लोगों ने अपनी सेवा के लिए चुना उसके बाद ही मुझे बताया गया की चेरीताल बस्ती में पानी भरना तो एक आम बात है और लोगों ने उसे नियति समझ कर हर बार की एक स्थिति के रूप में स्वीकार कर किया था, मैने सबसे पहले इसके जल आवक क्षेत्र को चिन्हित करवाया और आने वाले जल को दोनों नालों के माध्यम से डायवर्ट करवा कर उनकी दिशा और तकनीकी रूप से आने वाली अड़चनें दूर करवाई, मशीनों के माध्यम से निगम के सहयोग से जितना संभव हो सकता था नालियों को साफ करवाया जिससे निकासी में कोई समस्या न हो और उसके बाद वार्ड के अंदर की नालियों को भी व्यवस्थित रूप में ढाल देकर निकासी को बाहर जोड़ा गया , परिणामस्वरूप इतनी अधिक बारिश के बाद भी कुछ ही मिनटों में जल निकासी तेजी से होने लगी और बस्ती में आने वाले पानी को अंदर आने से रोका गया , इसकी निरंतर अधिकारियों से मॉनिटरिंग करवाई जिससे कि और भी कुछ अड़चनें हों तो उसके लिए भी योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जाए।
एक बड़ी समस्या का समाधान होना वास्तव में संतोषप्रद है और स्थानीय परिवारजन प्रसन्न हैं इसके लिए मैं सभी के प्रति आभार और साधुवाद प्रकट करता हूं और आशा करता हूं कि इसी प्रकार आप सभी के सहयोग से आगे भी हम निरंतर विकास के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।
चेरीताल खिन्नी मोहल्ला बस्ती में हर गली में होगा नाली सड़क का निर्माण
चेरीताल वार्ड की सबसे पुरानी खिन्नी मोहल्ला दमोह नाका बस्ती की गलियों में सड़कों, गंदे पानी निकासी के व्यवस्थित नालियों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह से कोई कमी नहीं आने देंगे, विकास कार्यों से क्षेत्र और जनमानस की उन्नति होती है। उक्त उद्गार विधायक अभिलाष पांडे, पार्षद प्रतिभा भापकर ने चेरीताल की खिन्नी मोहल्ला बस्ती दमोह नाका में सड़क नाली निर्माण भूमिपूजन में कहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, नरेंद्र साहू, भोले सोनी, रमेश रैकवार, नवीन रिछारिया, नरेंद्र खरे, आशीष चौधरी , कल्पना तिवारी, अर्चना तिवारी,, विध्येश भापकर,शंकर नेता, सुनील रजक,अशोक चौधरी, अरविंद गुप्ता,ब्रजेश नेमा,शैलेश पटेल माया गुजराती, काशी चौधरी, किशोर बर्मन, राजेन्द्र चौधरी, अनुज मासाब,
कल्पना तिवारी, गैबी चौधरी,ज्योति अहिरवार, सुहागा चौधरी, किर्ती आजाद साहू, मुन्नी चौधरी, श्यामा चौधरी, भानू साहू, रोशन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।



