छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आखिर कब थमेगा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का कहर

गत दिवस जांच करने गए पटवारी दल पर एक समुदाय के लोगों ने दिखाई दबंगई शासकीय रिकार्ड को भी किया क्षतिग्रस्त,
समस्त पटवारियों का तहसीलदार के प्रति आक्रोश की लहर दीया एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

चंदेरी। आज चंदेरी शहर के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी चंदेरी स्थित एक भूमि की जांच रिपोर्ट बनाने के लिए गए वहां पर वक्फ कमेटी के कुछ कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पटवारियों के दल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं एक व्यक्ति द्वारा पटवारी के लिए जान से मारने की धमकी दी गई इन्हीं सब को लेकर आज लोकेंद्र शर्मा शहर पटवारी द्वारा एक आवेदन बनाकर तहसीलदार महोदय से उक्त लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं रिकॉर्ड को क्षति पहुंचाने की कार्यवाही के लिए आवेदन दिया तहसीलदार द्वारा पटवारियों का सहयोग ना करने के कारण समस्त पटवारी संघ एवं कर्मचारी संघ एक साथ खड़े हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी दल ने जो आवेदन तहसीलदार महोदय को दिया उसमें उल्लेख किया है कि आवेदक आलोक कुमार जैन पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार जैन निवासी चन्देरी के आवेदन पर श्रीमान जी के आदेशानुसार मौका जांच करने के लिये राजस्व निरीक्षक महेश गंगेले ने टीम गठित की जिसमें हल्का पटवारी लोकेन्द्र शर्मा, हल्का पटवारी 17 अशीष जैन, हल्का पटवारी 24 सनी पाखरे तथा हल्का पटवारी क्र 12 मुकेश कुमार जाटव। मैं कस्बा चन्देरी के सर्वे नम्बर 829/2 की जांच करने के लिये टीम के साथ मौके पर पहुंचा। आवेदक को मेरे द्वारा एवं अनावेदक गणों को दूरभाष पर आवेदक द्वारा सूचना कराई गई।
मौका जांच के दौरान अनावेदक गण शहनवाज खान, इस्तिखार अहमद उर्फ बब्बन, लताफत बेग मिर्जा, शरीफ मिस्त्री, वसीम खां पुत्र कलीम खां, सहित एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित थे वहां पर जांच के दौरान उक्त लोग जांच दल से उलझ गये और अपशब्द कहने लगे तभी वसीम खां पुत्र कलीम खां कस्वा पटवारी से गालीगलौंच कर अपशब्द बोलने लगा और शासकीय रिकार्ड़ को क्षति पहुंचाने के साथ बाद में देख लेने की धमकी दी।
सर्वे क्र0 829/1 शासकीय आवादी खसरा में अंकित है उपरोक्त मुस्लिम समुदाय के लोग जबरजस्ती बक्फ बोर्ड़ की जमीन बता रहे हैं। सर्वे क्र. 829/2 आलोक कुमार जैन बगैराह एवं 829/3 राघवेन्द्र सेंगर के नाम भूमि स्वामी हैं।
वसीम खां पुत्र कलीम खां निवासी बादल महल चन्देरी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं शासकीय रिकार्ड को क्षति पहुंचाने के लिये दण्डात्मक कार्यवाही की मांग पटवारियों द्वारा तहसीलदार महोदय से की गई। इस अवसर पर समस्त पटवारी एवं राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारी एक साथ खड़े नजर आए वही तहसील लिपिक वर्ग चचेरी के सचिव बृजेश सिंह वैश्य द्वारा कहा गया कि संघ उक्त घटना की निंदा करता है एवं भविष्य में इस तरह की घटना ना घटे इसके लिए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88