भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

ताज लेकफ्रंट भोपाल को सेंट्रल इंडिया में ‘बेस्ट डेस्टिनेशन’ अवार्ड से सम्मानित

भोपाल। आईएचसीएल के ताज लेकफ्रंट भोपाल ने 16वें हॉस्पिटैलिटी इंडिया एनुअल इंटरनेशनल ट्रेवल अवार्ड में ‘ सेंट्रल इंडिया के बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का पुरस्कार जीता। 3862 वर्ग मीटर (41,570 वर्ग फुट) के बैंक्वेट क्षमता के साथ होटल सभी प्रकार की मीटिंग्स, कॉन्फ्रेन्सेस, इवेंट एवं वेडिंग जैसी जरूरतों को आसानी से पूरा करता है। यह अवार्ड न केवल ताज ब्रांड की विरासत की पुष्टि करता है बल्कि, सेंट्रल इंडिया में लक्जरी वेडिंग्स में अग्रणी रूप से ताज लेकफ्रंट भोपाल की उपस्थिति को भी दर्ज कराता है ।

यह अवार्ड समारोह नई दिल्ली में संपन्न हुआ और इसमें देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित होटलों ने भाग लिया। अवार्ड पुरस्कार प्राप्त करने पर मिस कनिका हसरत, क्षेत्र निदेशक – उत्तर प्रदेश, एमपी और उत्तराखंड एवं जनरल मैनेजर – ताज लेकफ्रंट भोपाल ने कहा, “हम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए हॉस्पिटैलिटी इंडिया के बेहद आभारी हैं। वास्तव में ताज लेकफ्रंट भोपाल इंडिया के दिल में एक खूबसूरत रत्न के समान है। 875 वर्ग मीटर (9418 वर्ग फुट) पिलर रहित राज महल बॉल रूम, खूबसूरत विंध्या लॉन, सतपुड़ा टेरेस एवं भव्य शीश महल सहित; होटल वास्तव में ड्रीम वेडिंग के लिए एक आदर्श एवं उत्कृष्ट स्थान है। एलिगेंट झूमर, सुन्दर लॉन, मंत्रमुग्ध कर देने वाले नज़ारे और ताज शेफ की पाक विरासत के साथ, हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुशहाल पल प्रदान करने के लिए तत्त्पर रहते हैं।”
152 कमरों के साथ जोकि ऊपरी झील एवं वन विहार के सुन्दर नज़ारे प्रदान करते हैं, ताज लेकफ्रंट भोपाल राज्य के इतिहास, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ़ उठाने के लिए एक आदर्श स्थान है। इसके साथ ही यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सांची और भीमभेटका, भोजपुर के मंदिर, उदयगिरी की गुफाएं और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सभी इसके नज़दीक में ही हैं। पारंपरिक भोपाली जरदोजी का काम, बाग के पैस्ले प्रिंट, टीकमगढ़ के टेराकोटा आर्ट और बेल मेटल शिल्प के साथ होटल के अंदरूनी भाग को सजाते हुए – होटल ने अपनी डिजाइन की प्रेरणा मध्य प्रदेश की स्थानीय कला और शिल्प से लेता है।
152 कमरों के साथ जोकि ऊपरी झील एवं वन विहार के सुन्दर नज़ारे प्रदान करते हैं, ताज लेकफ्रंट भोपाल रॉयल वेडिंग्स और स्पेशल मोमेंट्स के लिए एक आदर्श स्थान है जोकि विशेष रूप से सेंट्रल इंडिया में शादी के लिए एक लैण्डमार्क के रूप में स्थापित होता दिखता है | इसके अलावा होटल का टारगेट गुजरात और छत्तीसगढ़ को भी भारत के बीचो बीच ‘Tajness’ का अनुभव प्रदान करना है। मध्य प्रदेश के स्थानीय शिल्प से डिजाइन की प्रेरणा लेते हुए, होटल का अंदरूनी भाग भोपाली जरदोजी के काम, बाग के पैस्ले प्रिंट, टेराकोटा आर्ट और टीकमगढ़ के बेल मेटल क्राफ्ट से मिश्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88