एक महीने में पूर्ण होगा अमरकंटक मुख्य मार्ग के किरर घाट छतिग्रस्त सड़क का काम एसडीएम के आश्वाशन के बाद प्रदर्शनकारियों खोला चक्का जाम।

अनूपपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग के किरर घाट में भूस्खलन के बाद सड़क छतिग्रस्त हो गयी थी ,बीते 5 महीने से अनूपपुर से राजेनद्रग्राम होते हुए अमरकंटक जाने बाली मुख्य सड़क किरर घाट में भू स्खलन के कारण छतिग्रस्त हो गयी थी जो अभी तक नही बन पाई कुल आधा किलोमीटर का मार्ग बीते पांच महीने से निर्माण कार्य नही होने से अवरुद्ध है, 30 किलोमीटर दूर वैकल्पिक सड़क से लोग आना जाना कर रहे हैं जिससे अमरकंटक जाने बाले श्रद्धालुओं को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है , वही इस क्षेत्र के व्यापार में भी बड़ा अशर पहुंचा है
वैकल्पिक रास्ता संकीर्ण होने के कारण 5 महीने से अभी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। जिसमे जन हानि भी हुई है।
आज राजेन्द्रग्राम व्यापारी संगठन के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह एवं उनके समर्थकों ने चक्का जाम कर वैकल्पिक रास्ता भी बंद कर दिया । सभी यात्री बस और सभी वाहन रोक दिए गए यात्रियों को पैदल सफर तय करना पड़ा और घंटो जाम खुलने का इन्तेजार करते रहे । एसडीएम पुष्पराजगढ़ के आश्वाशन के बाद चक्का जाम प्रदर्शनकारियो ने खोला।
आज़अमरकंटक मुख्यमार्ग किरर घाट के छतिग्रस्त होने के बाद क्षेत्रीय विद्यायक फुन्देलाल सिंह सहित राजेन्द्रग्राम के व्यापारी संघ ने पहले भी कई आंदोलन किये पर शासन प्रशाशन ने इसे गंभीरता से नही लिया जिससे आम जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुष्पराजगढ़ के विधायक ने जिले के पालक मंत्री मीना सिंह और खाद्य केबिनेट मंत्री बिसाहुलाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि इन्हें मां नर्मदा और तीर्थ स्थल अमरकंटक से कोई मोह नही जनता का दर्द इन्हें दिखाई नही दे रहा।



