जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देशहित सुशासन गरीब कल्याण के रहे 9 साल : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के 9 साल देशहित, सुशासन एवँ गरीब कल्याण के रहे है इन 9 सालों में पीड़ित, वंचित, गरीब को उनका हक मिला और देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है, यह बात साँसद श्री राकेश सिंह ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा की लाभार्थी सम्मलेन में हितग्राहियों को संबोधित करते हुए टिम्बर भवन में कही।

साँसद श्री सिंह ने कहा 2014 के पहले पूरा देश आशा और विश्वास के साथ इंतज़ार कर रहा था कि देश को एक सक्षम और स्थायित्व वाला नेतृत्व मिले और सब श्री नरेन्द्र मोदी जी को आशा के साथ देख रहे थे लोकसभा चुनाव हुए और परिणाम जनता की आशा के अनुरूप आया देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शपथ ली और प्रधानमंत्री बनने के बाद से आज तक उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इतनी योजनाओ को लागू किया जितनी कांग्रेस की 60 वर्षों की सरकार ने पूरे कार्यकाल में नही किया था।

श्री सिंह ने कहा केंद्र सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाये बनाई और न सिर्फ योजना बनाई बल्कि उनके क्रियान्वयन का कार्य भी तेजी से इस दिशा में भी कार्य किया और आज देश का हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो, किसान हो, अनुसूचित जाति हो जनजाति हो अल्पसंख्यक हो सभी को योजनाओ के माध्यम से केंद्र सरकार लाभ दे रही है। केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओ में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना सहित अनेको योजनाये है जिनका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है। आप स्वयं देख सकते है कोई घर और कोई वर्ग केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से वंचित नही है।

साँसद श्री सिंह ने इस अवसर पर लाभार्थियों से संवाद भी किया साथ ही केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उनसे समर्थन भी मांगा।

नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने भी लाभार्थी सम्मलेन को संबोधित करते हुए केंद्र एवँ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, पंकज दुबे, विनय अमलाथे, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, राहुल खत्री, शैलेंद्र विश्वकर्मा, पार्षद राहुल साहू, जीतू कटारे, सुनील पूरी गोस्वामी, प्रिया संजय तिवारी, शारदा कुशवाहा, जय चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88