कटनी दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

मुख्य मार्ग में आये दिन लग रहा भीषण जाम

रिपोर्टरबिंजन श्रीवास कटनीरीठी दर्पण
कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय में वाहनों का भीषण जाम लगना अब आम बात हो गई है। बताया गया कि रीठी के मुख्य मार्ग पर इन दिनो घंटो-घंटो वाहनो का भारी जाम लग रहा। जिसमें राहगीरो के साथ-साथ एम्बुलेंस भी घंटो फंसी रहती है। वाबजूद इसके प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान नही दिया जा रहा है।

वायपास बनने के बाद भी लग रहा जाम

बताया गया कि रीठी तहसील मुख्यालय के बाहर से वायपास सड़क का निर्माण भी करा दिया गया है। इसके बाद भी नगर के मुख्य मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। लोगो ने बताया कि वायपास मार्ग होने के बाद भी बड़े वाहन थाने के सामने से नगर के भीतर घुसते हैं। जिससे जाम लगना लाजमी है। हद तो तब हो जाती है जब नगर के मुख्य बाजार मे वाहनो का जाम लगता है और उसे खुलवाने के लिए रीठी थाने का एक भी पुलिस कर्मी नही पहुंचता।

जाम लगने की यह है मुख्य वजह

राहगीरो व ग्रामीणो की मानें तो रीठी के मुख्य पर वाहनो का जाम लगने की मुख्य वजह अतिक्रमण कारी है। बताया गया कि नगर की सड़क संकीर्ण होने के बाद भी कुछ दुकानदार अपनी दुकानें सड़क से सट कर लगाते है, जिसके चलते जाम लग जाता है। इतनी ही नही नगर की मुख्य सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण कारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे सड़क अस्तित्व खत्म सा होता जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि रीठी में पदस्थ तहसीलदार को समस्या के बाद भी मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण नजर नही आ रहे। जो जाम लगने के मुख्य कारण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88