जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चित्रांजलि फोटो प्रतियोगिता में फोटो जमा करने का आज अंतिम दिन

जबलपुर दर्पण। भारत की बहुरंगी संस्कृति और त्योहारों की खूबसूरती को एक मंच पर लाने का प्रयास जबलपुर में ‘चित्रांजलि’ के माध्यम से किया जा रहा है। पिछले 22 वर्षों से आयोजित की जाने वाली फोटो प्रतियोगिता ‘चित्रांजलि’ को इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में और व्यापक स्वरूप दिया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय ‘फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया’ रखा गया है।मध्यप्रदेश के मूर्धन्य फोटो पत्रकार महेंद्र चौधरी की स्मृति में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय,दक्षिण मध्य जोन संस्कृतिक केंद्र नागपुर और नगर निगम जबलपुर द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये का है द्वितीय पुरस्कार 50,000 एवं कुल पुरस्कारों की राशि ₹200000 रखी गई है ।

इस फोटो प्रतियोगिता में देश के सभी प्रांतों से भारत की बहुरंगी संस्कृति और त्योहारों के चित्र शामिल किए जा रहे है।चित्रांजलि के अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं एवं रोटरी क्लब जबलपुर साउथ के अध्यक्ष अनुराग जैन गढ़वाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी धर्म-संप्रदाय त्योहारों के चित्र शामिल किये रहे है।इसमें प्रमुखता से दीपावली, होली, ईद,मकर सक्रांति,पोंगल, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, मेवाड़ , वैशाखी, बिहू , रथ यात्रा, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ओणम, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, मुहर्रम, गुरु पर्व, क्रिसमस एवं अन्य भारतीय त्यौहार के फोटोग्राफ शामिल होंगे।

भारत के दो राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उतारे गए चित्रों को भी चित्रांजलि में प्रमुखता से स्थान दिया जा रहा है इस अवसर पर उतारे गए चित्रों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। चित्रांजलि फोटो प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये का होगा।कुल पुरस्कारों की राशि दो लाख रुपये रखी गई है।

अभी तक प्रतियोगिता में देश के दो हजार से ज्यादा फोटोग्राफरों के 4000 छायाचित्र आयोजकों को प्राप्त हो चुके हैं।

15 दिसंबर 2021 फेस्टिवल्स ऑफ़ इंडिया फोटो प्रतियोगिता में फोटो जमा करने की अंतिम तिथि है। देश के तीन ख्यातिलब्ध छायाकार अनिल रसाल सिंह, लखनऊ,गुरुदास दुआ, इंदौर एवं हरि महीधर, मुंबई को निर्णायक नियुक्त किया गया है, यह तीनों छायाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोटो प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चित्रांजलि के संयोजक अरुण कांत अग्रवाल एवं सह संयोजक धीरज पटेल ने बताया देश भर के फोटोग्राफर तक अपने चित्र www.chitranjali.net पर जाकर अपलोड कर सकते हैं।कोविड के कारण वर्ष 2020 में फेस्टिवल्स ऑफ़ जबलपुर का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न नहीं हो पाया था, जो फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया के पुरुस्कार वितारण समारोह में गत वर्ष के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88