ब्रम्हचारी आशुतोष महाराज के मुखारविंद से महापुराण का आयोजन

दक्षिण तट रामघाट में यज्ञ स्थल पर चल रहा विशाल भंडारा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध राम घाट लक्ष्मण माड़वा दक्षिण तट में रविवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन चल रहा है। बताया गया कि दुर्गा मंदिर शंकराचार्य आश्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक वृंदावन वासी ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि नौ दिवसीय भागवत महापुराण का श्रवण करने आसपास गांवों से हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। भागवत महापुराण के आयोजन में कथा वाचक द्वारा हर दिन भगवान श्री कृष्ण के सुंदर लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। कल बुधवार के प्रसंग में श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूपों में किए गए लीलाओं का वर्णन सुनकर मौजूद श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध हो गए, जहां अन्य कथाएं में भगवान श्री कृष्ण जी के अन्य सुंदर लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्म प्रेमियों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



