नरसिंहपुर दर्पण

कल्याणपुर में मेधावी विद्यार्थी सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । गत दिवस ग्राम कल्याणपुर के शासकीय उ मा विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां विजयासन इंस्टिट्यूट गाडरवारा के संचालक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अतिथि व्याख्यान में छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र छात्राये देश का भविष्य है अतः अनुशासित जीवन से उच्च शिक्षा एवं इच्छित लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी के माता-पिता एवं गुरु हमसे ज्यादा समझदार एवं अनुभवी है अतः उनकी बात हमको सदैव मानना चाहिए। माता-पिता एवं वृद्ध जनों की सेवा हमको बड़े होकर करना है एवं समाज से जो प्राप्त किया है तो समाज के लिए भी कुछ करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म, राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रप्रेम की भावना सभी में जागृत होना चाहिए। इस अवसर परश्री बसेड़िया ने मेधावी छात्र छात्राओं कुमारी खुशी शर्मा, शैली कौरव, योगिता मेहरा एवं दिव्यांग छात्र अंशुल नामदेव सहित लगभग 30 छात्र छात्राओं को मेडल ,ट्राफी तथा स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भारत व मध्यप्रदेश के मानचित्र भी भेंट किये। उल्लेखनीय है इस मौके पर शाला प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव ने पुष्पगुच्छ देकर समाजसेवी श्री बसेड़िया जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अशोक शुक्ल, नरसरा सरपंच सतीश कौरव ,मुकेश खेमरिया, श्यामलाल कुशवाह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य ओमप्रकाश कौरव एवं आभार वरिष्ठ शिक्षक शिवदास चढ़ार ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में जितेंद्र प्रजापति ,धनसिंह कौरव, अवधेश कौरव, आरती विश्वकर्मा ,रुचि वर्मा, मनीष नेमा, संजय पटेल के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।
विदित हो कि श्री बसेड़िया विगत 24 वर्षों से सतत बेटियो की शिक्षा व सम्मान के लिए वनांचल सहित अनेक ग्रामो में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88