कंश के अत्याचारों का नाश करने, श्री कृष्ण ने लिया था जन्म

दक्षिण तट लक्ष्मण मंड़वा घाट में आयोजित भागवत कथा में चैतन्य महाराज ने कहा…
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पृथ्वी पर बड़ते कंस के अत्याचारों का नाश करने के लिए भगवान श्री कृष्ण मथुरा के कारागृह में जन्म लेकर कंस के अत्याचारों का नाश किया। यह बात दक्षिण तट लक्ष्मण मड़वा घाट में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के कथा के चौथे दिन के आयोजन में ब्रह्मचारी आशुतोष चेतन्य जी महाराज के द्वारा निम्न बातें कही गई। गौरतलब है कि जिले के डिंडोरी जनपद क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध राम घाट लक्ष्मण माड़वा में रविवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन चल रहा है। बताया गया कि प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर शंकराचार्य के आश्रम में कथा वाचक वृंदावन वासी ब्रम्हचारी आशुतोष चैतन्य जी महाराज के मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन करवाया जा रहा है। जानकारी में बताया गया कि नौ दिवसीय भागवत महापुराण का श्रवण करने आसपास गांवों से हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। भागवत महापुराण के आयोजन में कथा वाचक द्वारा हर दिन भगवान के सुंदर लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। कथा के प्रसंगों में श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूपों में किए गए लीलाओं का वर्णन सुनकर मौजूद श्रद्धालुओं मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। हर दिन भगवान श्री कृष्ण के सुंदर कथा का श्रवण करने जिले भर से बड़ी संख्या में पुरूष, महिलाएं सहित बच्चे पहुंच कर धर्म ले रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा आयोजन स्थल में ही हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा है। मकर संक्रांति के दूसरे दिन यानी रविवार को विशाल भंडारा व कथा समापन समारोह में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में धर्म प्रेमियों को पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



