धान खरीदी की तिथि बढ़ाने मांग को लेकर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जिले भर में हो रहे बेमौसम बारिश से प्रभावित थी धान की खरीदी
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया गया कि इसी तरह दिसम्बर माह के वितरित बिजली बिलों की राशी की भारी बढ़ोत्तरी भी की गई है। मांग को लेकर कल गुरुवार को ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष बजाग लोकेश पटेरिया के नेतृत्व में दर्जनों किसानों के बीच बजाग तहसील पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गोविंदराम सलामे को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि जिले भर में पिछले महीने दिसंबर के वितरित किए गए बिजली बिलों में विभाग ने समायोजन राशी के नाम पर उपभोक्ताओं को 40 से 50 गुना ज्यादा बिजली के बिल भेजी गई हैं।
अचानक हजारों के बिजली बिल देख उपभोक्ता हक्के-बक्के
बताया गया कि जिले भर में अधिकांश उपभोक्ताओं के बिजली बिल दिसंबर महीने में हजारों रुपए का देख हक्का-बक्का है। सौंपे गए ज्ञापन के सम्बंध में लोकेश पटेरिया ने कहा कि कमलनाथ सरकार के दौरान 100 यूनिट का 100 रुपये के आधार पर बिल आता था। लेकिन इस बार बिलों की राशी कई गुना ज्यादा है। उन्होंने बताया की इसी तरह से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लाखों रुपये की चपत लगाने की तैयारी विभाग द्वारा की गई है। जबकी विभाग के जूनियर इंजीनियरों द्वारा करने के फिराक में है। इसी तरह पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम खराब है, बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में खरीदी बन्द थी। अब 14 जनवरी अंतिम तिथि है, ऐसे में अनेकों किसान ऐसे हैं, जिनके पास मैसेज नहीं आये हैं, या फिर कई किसान ऐसे हैं, जो मैसेज आने के बाद अपनी धान की मिसाई ना होने के कारण धान बेचने नहीं ला पाए थे। इसलिए धान खरीदी का समय 25 जनवरी तक बढ़ाने ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपचन्द पूषाम, जिला महामंत्री मानिक मरावी, एन एस यू आई ब्लॉकध्यक्ष केशव दास, महासचिव अंकित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुकृत मरावी,ओमप्रताप ठाकुर, शानित रजक, महेश्वर दास मोंगरे, आई टी सेल जिला संयोजक पवन विश्वकर्मा, दादुलाल परस्ते, लड्डू गोयल, लामू सिंह, रामजी आर्मो, सुमरिन धुर्वे, रतन शैयाम, बसोर यादव, चमरू मरावी, हेमचन्द बघेल, मनोहर यादव, राजेन्द्र सिंह, गुरुदयाल बोरकर, मंगलेश्वर नंदा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।



