जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नि:शुल्क औषधि वितरण शिविर आयोजित

हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा किया गया आयोजन

जबलपुर। हम हैं न फाउण्डेशन व पुराणिक पथ के द्वारा श्री सिद्धेश्वरधाम मंदिर परिसर, उमरिया तिराहा बुडरई इन्द्रना मझौली में नि:शुल्क औषधियों, जड़ी बूटियों के वितरण के साथ-साथ पुरानी पद्धति से समाजसेवी कोमल रैकवार के द्वारा उपचार कर आवश्यक परामर्श दिया गया। श्री सिद्धेश्वर धाम में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आकर्षण महाराज के द्वारा कथा का वर्णन कर क्षेत्र के माहौल को धर्ममय बनाया जा रहा है। भागवत कथा के दौरान आने वाले भक्तों व नागरिकों के भी सेहत का ध्यान रखते हुए नि:शुल्क औषधियों के वितरण व पुरानी पद्धति से उपचार का शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने इस शिविर का लाभ लिया और अपनी विभिन्न बिमारियां जैसे कि जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, बदन दर्द सरवाईकल, एलफोर, एलफाईव, घुटनों का दर्द आदि का उपचार व आवश्यक परामर्श समाजसेवी कोमल रैकवार के द्वारा किया गया। जिससे पीडि़तों को लाभ मिला। इस मौके पर दिव्य आकर्षण महाराज, शरद विश्वकर्मा, आनंद सेन, शिव विश्वकर्मा, रितेश विश्वकर्मा, गया प्रसाद विश्वकर्मा, रत्नेश राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88