जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मछलियों की प्रजाति बढ़ाने, मछुआरों को रोजगार दिलाने, प्रशासन पहल

कूम्ही सतधारा सिहोरा जबलपुर दर्पण। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली हिरन नदी और बेलकुंड नदी मै 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शासन ने मत्स्य समृद्धि योजना चलाई। योजना के तहत फिंगर साइज की छोटी मछली प्रजातियों को बढ़ावा देने और बचाने के लिए हिरन नदी और बेलकुंड नदी के अलग अलग घाटों में भिन्न प्रकार की प्रजाति की मछलियां छोड़ी गई। दोनो नदियों के अलग-अलग घाटों में फ़िंगर साईज करीब 50 हजार मछलियां छोड़ी गई। जनपद मत्स्य विस्तार अधिकारी जीएस दुबे और रामजी तंतवाय ने अपने दल के साथ कई घाटों में स्वयं जाकर सुरक्षित मछलियों को छुड़वाया।



