जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में बसपा ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

केक काटकर कार्यकर्ताओं को बांटी गई मिटाई दी गई बधाईयां
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडोरी के द्वारा पिछले दिनों 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद बहन मायावती जी की जन्म दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। बताया गया कि मुख्य अतिथि माननीय इंदर सिंह उइके ज़ोन इंचार्ज मंडला मोजूद रहें विशिष्ट अतिथि मान दौलतराम बचैहा ज़ोन इंचार्ज डिंडोरी विशेष अतिथि मान ओमप्रकाश चौधरी विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा एवं डिंडोरी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया, अंसार अहमद नगर अध्यक्ष डिंडोरी नगर अध्यक्ष शहपुरा रवि रैदास मौजूद रहे । अध्यक्षता मोहम्मद असगर सिद्दीकी बसपा द्वारा किया गया था। बाई पास रोड स्थित हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, साथ में गरीबों असहायों को कम्बल वितरण किया गया साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित भी किए गए। तत्पश्चात केक काटकर जन्म दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया तथा विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई।



