अनूपपुर दर्पणअपराध दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

पिता ने अपने ही 3 वर्षीय बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या, खुद थाना पहुँच दी जानकारी

अनूपपुर। युवक ने अपने 3 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर अपनी करतूत पर पछतावा होने पर मृत बेटी को सीने से चिपकाकर पुलिस के पास आया। यह मामला जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी का है।

पंचायत के बरगी टोला निवासी एवं संतराम पिता आनंदराम मरावी 35 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 9 बजे थाना राजेंद्रग्राम पहुंचा और पुलिस को जब यह बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है तो पुलिस भी अवाक रह गई। आरोपित अपनी बेटी गायत्री 3 वर्ष को सीने से लगा कर रखा था और साल से ढक रखा था। पुलिस आरोपित को उसके गांव लेकर मामले की हकीकत जानने के लिए गई है। पुष्पराजगढ़ एसडीओपी आशीष भंराडे ने मामले की प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया बरगी टोला निवासी संतराम का अपने छोटे भाई से यह विवाद चल रहा था कि साली को अपने साथ रखेगा। पत्नी का भी इसी बात को लेकर पति संतराम से झगड़ा चल रहा है। आरोपित का छोटा भाई चाहता है कि वह महिला को रखें और आरोपित अपने साथ रखना चाहता है। पिछले 1 माह से तीनों के बीच महिला को लेकर झगड़ा चला आ रहा है सोमवार की सुबह करीब 7 बजे संतराम घर से करीब 5 मीटर दूर डोंगरी जंगल अपनी 3 वर्षीय बेटी गायत्री को लेकर गया और वह गला घोंट कर मार डाला। एसडीओपी ने बताया यह जानकारी आरोपित ने खुद थाना पहुंच कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88