जल जीवन मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूह के साथ बैठक

विकासखंड स्तरीय में एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित नल जल योजना के संचालन संधारण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी अब स्व सहायता समूह को सौंपा जा रहा।जिसके तारतम्य में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी के द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में जनपद के अंतर्गत कार्यरत ऐसे स्व सहायता समूह जिनको द्वारा नल जल योजना का संचालन किए जाने हेतु अनुबंधित किया गया है या चयनित किया गया है, उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तत्परता में पिछले दिनों 21 जनवरी को विकासखंड डिंडोरी के जनपद सभागार कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। बताया गया कि क्या समूह को संचालन संधारण रखरखाव एवं निगरानी सहित जल की गुणवत्ता आदि पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान प्रशिक्षितों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य को बताया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राम कृपाल धुर्वे, उपयंत्री डिंडोरी के द्वारा रखरखाव से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में जानकारी देते हुए श्री राजपूत ने कहा कि न्यूसिड संस्था के द्वारा क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा की गई। इसके पश्चात रामनारायण गौतम विकासखंड समन्वयक डिंडोरी के द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं संचालन संबंधित समस्याओं के निदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जिला सलाहकार बालमुकुंद परस्ते, पंकज कुमार सोनी, उपयंत्री, सुप्रिया बागेश्वर, इंद्रपाल प्रजापति, विकासखंड समन्वयक अमरपुर उर्मिला तेकाम, विकासखंड समन्वय स्वच्छ भारत मिशन गोहरा सिंह मरावी, न्यूसिड संस्था आजीविका मिशन एवं तेजस्विनी संस्था के विकासखंड स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे।



