पूजा कुमारी ने स्वर्ण और विनोद नायर ने जीता कांस्य पदक

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की अभी हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय इक्विप्ड क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में 30/5/2026 से 31/5/2026 तक आयोजित किया गया l जिसमे नगर की पूजा कुमारी ने जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 69 किलो ग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए मास्टर 1 में स्वर्ण पदक जीतते हुए बेस्ट लिफ्टर का खिताब भी अपने नाम किया वहीं विनोद नायर ने 93 किलो ग्राम भार में कांस्य पदक जीत कर संस्कारधानी का नाम रोशन किया l आप दोनों खिलाड़ी कोच लॉरेंस मार्टिन के मार्गदर्शन में मिशन हेल्थ क्लब में अभ्यासरत है l इनकी इस उपलब्धि पर आलोक मिश्रा, रॉबर्ट मार्टिन, लॉरेंस मार्टिन, दिनेश राव, दीनू स्वामी,अनूप शर्मा, खूबचंद मलगानी, राजेश सहारिया, राकेश श्रीवास, दिनेश गोंड, तेजभान सिंह, शशिरमन स्वामी, कुलदीप सिंह आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l



