पं.दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे:जीएस ठाकुर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पं.दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे,उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय चिंतन,उच्च विचारों व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था और वह दरिद्र नारायण को अपना आराध्य मानते थे यब बात भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रेणता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कही
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार दिया उसने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी और उसे ही आत्मसात कर हमारी पार्टी आज आगे बढ़ रही है। उन्होंने ने देश की राजनीति को एकजुट करते हुए एकात्म मानवतावाद का विचार दिया।उनकी कुशल संगठन क्षमता के लिए डा.श्यामप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता। 954 बूथों पर की गई पुष्पांजलि सभा का आयोजन भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि सभी 954 बूथों में मनाई गई। इस अवसर पर बूथ के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि की और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।



