पैराडाइज होटल नरघैया में कोतवाली पुलिस की दबिस: आपत्तिजनक स्थिति में 8 लोगों को पकड़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पैराडाइज होटल मे सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस की रेड में होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते 5 युवक व 3 लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरघैया स्थित होटल पैराडाइज में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रहीं थी जिसकी सूचना लगातार पुलिस टीम को मिल रही थी। जिसके चलते आज योजना बद्ध तरीके से होटल में दबिश देकर पुलिस ने दिलीप दाहिया 26 वर्ष निवासी रांझी,रोशन अहिरवार 24 वर्ष निवासी ग्राम कोरता तहसील जबेरा,अजय वंशकार 23 वर्ष निवासी नरसिंहपुर, गणोश तिवारी 23 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा,कुंदन कुमार प्रजापति 29 वर्ष निवासी झारखंड को पुलिस के द्वारा आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरों से रंगे हाथों पकड़ा। पांचों युवक होटल के अलग-अलग कमरों में 3 लड़कियों के साथ आपतिजनक अवस्था में मिले। बताया जाता है कि युवक तीनों लड़कियों को वैलेंटाइन डे मनाने होटल लेकर पहुंचे थे। युवकों ने भागने की कोशिश की पर लड़कियों को इस अवस्था मे छोड़कर भाग ना सके



