पंजाबी मां बोली दिवस का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा अमृत महोत्सव के तहत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के गुरु नानक देव शोध पीठ द्वारा पंजाबी मां बोली दिवस का आयोजन किया गया, आज के कार्यक्रम का उद्देश्य अपनी मातृभाषा के प्रति सभी लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना तथा गुरुवाणी के द्वारा किया गया, तथा इसके पश्चात गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति की गई, प्रारंभ में कार्यक्रम की पंजाबी साहित्य अकादमी की निदेशक नीरू सिंह ज्ञानी सिंह सभी का स्वागत करते हुए ऑनलाइन माध्यम से बताया। प्रदेश भर में अकादमी द्वारा मां बोली पंजाबी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आर एस चंडोक जी थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एस.एस संधू तथा सह संयोजक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय केकुलसचिव डॉ बृजेश सिंह थे कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के बायो साइंस विभाग के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। कुलपति प्रोफ़ेसर कपिल देव मिश्र द्वारा की गई|कार्यक्रम का संचालन मृदुल शाक्य द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुनील कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में अतीत कुमार जावरे मनोज कुमार मरावी, नितिन स्वामी, सुखदीन कटारे आदि का योगदान रहा।



