अनियंत्रित होकर पलटा गेहूं से लदा ट्रक, ड्राइवर घायल

जबलपुर दर्पण। शहपुरा -थाना अंतर्गत उमरिया बांधवगढ़ नेशनल हाईवे पर गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग 2 बजे रयपुरा गोदाम से गेहूं ट्रक में लोडकर शहपुरा ले जाया जा रहा था। तभी अचानक उमरिया बांधवगढ़ नेशनल हाईवे पर गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। वहीं ग्रामीणों की मदद से ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया और घटना की जानकारी तत्काल हंड्रेड डायल को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंचकर घटना में घायल हुए ट्रक ड्राइवर को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल ट्रक ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है।



