कलेक्टर ने किया नर्मदा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। भेड़ाघाट में 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे नर्मदा महोत्सव की तैयारियों का आज शाम कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी एवं महेश तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विकास निगम के.एल. पटेल, एसडीएम गोरखपुर दिव्या अवस्थी, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सीईओ हेमंत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर कलेक्टर ने नर्मदा महोत्सव के भव्य और गरिमामय आयोजन के लिए मंच की साज-सज्जा सहित कार्यक्रम स्थल पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने बैठक व्यवस्था की जानकारी भी ली तथा सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा भी निरीक्षण के दौरान लिया।


