केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण नप्र। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जबलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डुमना एयरपोर्ट पर आगवानी कर भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंधिया मंगलवार सुबह 9 बजे डुमना एयरपोर्ट पर आगमन हुआ जहाँ से वे सीधे मानस भवन में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में शामिल हुए इसके पश्चात वे भाजपा नगर उपाध्यक्ष हर्षित सिंघई के निवास पहुँचे जहाँ से श्री सिंधिया सिविल लाइन स्थित साँसद निवास गए जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद श्री सिंधिया वरिष्ठ नेत्री श्रीमती जयश्री बेनर्जी,विधायक अशोक रोहाणी,विधायक अजय विश्नोई और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाठक के निवास पहुँचे और परिवाजनों से भेंट की।श्री सिंधिया शाम 4:30 बजे डुमना विमानतल पहुँचे जहां उन्होंने 4 जून से प्रारम्भ होने वाली एलाइंस एयरलाइन की जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर एवँ बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर वायुसेवा का उद्घाटन किया। श्री सिंधिया ने इस दौरान डुमना के विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया और शाम 7 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए।




