स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत हितकारिणी महिला महाविद्यालय में हुऐ विभिन्न आयोजन

जबलपुर दर्पण। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत जबलपुर को नंबर वन बनाने की मुहिम में जिला कलेक्टर टी एलैयाराजा एवं निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग डॉ लीला भलावी के मार्गदर्शन में हितकारणी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी सहभागिता के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें रंगोली, मेहंदी, निबंध, पोस्टर, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंगडी दौड़, बोतल बैलेंस दौड़, प्रमुख रहे। खेल प्रतियोगिता में छात्राओं के साथ प्राध्यापकों ने भी सहभागिता दी। इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर 10 दिनों तक श्रमदान किया एवं महाविद्यालय के बाहर भी आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने के संदेश दिए महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय की दीवारों को विभिन्न संदेशों एवं चित्रों के माध्यम से सुसज्जित किया। इस आयोजन में डॉ सुनंदा जैन, संजय सिंह राठौर, डॉ आशीष मालपाणी, प्रो अशोक दास गुप्ता, डॉ अभिलाषा मिश्रा, प्रो छाया दुबे, डॉ अंजली ठाकुर, डॉ आरती झारिया, डॉ शक्ति स्वरूपा पटेल, प्रो पूजा मिश्रा, प्रो प्रतीक्षा नामदेव का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।



