समर्पण निधि को लेकर भाजपा मंडल शाहपुर में बैठक संपन्न

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश भाजपा संभागीय प्रभारी शदेन्दु तिवारी, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के निर्देशानुसार भाजपा मंडल शाहपुर में बैठक संपन्न हुई। बताया गया कि जिला भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में व मंडल अध्यक्ष, एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा मंडल शाहपुर में समर्पण निधि को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक मतदान केंद्र में समर्पण निधि एकत्रित कर 15 मार्च तक जिला कार्यालय को दिए गए लक्ष्य की पूर्ति, समर्पण निधि की राशि जमा करना मुख्य उद्देश्य है। पिछले दिनों आयोजित हुई बैठक में नारायण चौबे, रामानुज राव, भारत पट्टा, लकी रजक, सुरेंद्र बंजारा, मुकेश पाटिल सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।



