राजेश्वरी कुशराम को किया गया विक्रम अवार्ड से सम्मानित

डिंडोरी दर्पण। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने शिखर खेल अलंकरण वर्ष 2019 में सीएम व खेल मंत्री द्वारा विक्रम अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर राजेश्वरी कुशराम को बधाई देते हुए कहा है कि यह डिंडौरी जिले के लिए गर्व की बात है,राजेश्वरी कुशराम ने डिंडौरी जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन देश विदेश में कर कई पदक हासिल किए है। बताया गया कि
मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 का कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ था जिसमें डिंडौरी की राजेश्वरी कुशराम को विक्रम पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शिखर खेल अलंकरण वर्ष 2019 के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एकलव्य अवार्ड सहित विक्रम अवार्ड पुरुस्कार से नवाजा है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व खेल युवा कल्याण विभाग की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने हाथो से खिलाड़ियों को अवार्ड पुरुष्कार देकर सम्मानित किया है।
वही आदिवासी जिला डिंडौरी की निवासी राजेश्वरी कुशराम जिन्होंने कैनोइंग क्याकिंग खेल में 3 अंतरराष्ट्रीय पदक 2 राष्ट्रीय पदक हासिल कर विक्रम अवार्ड अपने नाम कर आज डिंडौरी जिला को गौरवान्वित किया है।



