जगद्गुरुदेव श्रीश्यामदेवाचार्य जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके विग्रह के मंदिर का होगा भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। संपूर्ण जगत के पालक को भी बालक की भूमिका मे चराचर जगतसहित समस्त ब्रम्हांड मे मनुष्य सदृश क्रियाओ को किया है, वर्तमान मे प्राणियो को जगत कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। गुरू गोविंद के चरणो के दर्शन से करोडो जन्मो के पाप नष्ट हो जाते है। गुरू गोविंद के दर्शन मात्र से जीव को स्वंय की क्षमताओ का बोध हो जाता है। सद्गुरूओ की सन्निधि से पापो का क्षय होता है। उक्त भावुकतापूर्ण सदुपदेश जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी विश्वेशप्रपन्नाचार्य महाराज, जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य ( कामदगिरी चित्रकूट),बडे भक्तमाल मंहत कौशल किशोर दास जी महाराज( अयोध्या), नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डा नरसिंह दास महाराज ने नरसिंह मंदिर मे साकेतवासी जगद्गुरुदेव डा स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर कहे.
आज संत समागम स्वामी वासुदेवादेवानंद, स्वामी चंद्रशेखरानंद, स्वामी कालीनंद, स्वामी अशोकानंद संत महात्माओ का सनिध्य प्राप्त हुआ। नरसिंह मंदिर गुरू परिसर मे प्रात 9 गुरू मंदिर का भूमि पूजन, दोपहर 3 बजे से श्रीमद्भागवत महापुराण, श्रीराम कथा जगद्गुरु विश्वेश्वप्रपानाचार्य जी महाराज (अयोध्या), जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य ( कामदगिरी चित्रकूट) के मुखारविंद से अमृत प्रवचन होगे। देव लोक वासी नरसिंहपीठाधीश्वर परम पूज्यनीय जगद्गुरुदेव डा स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर संत समागम के पंचम दिवस सत्संग मे डा दीपक बहरानी, जगत बहादुर सिंह, श्याम साहनी, चंद्र कुमार भनोत अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा, लकी भाटिया, अशोक शर्मा, राकेश पटेल, गुलशन राय चक्रवर्ती, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, मनोज नारंग, विध्येश भापकर, हरीश बस्सी, डा एच पी तिवारी, राजेन्द्र यादव, राजेश कपूर, अंबर पुंज, अमृत पुंज, डा संदीप मिश्रा, राजेन्द्र प्यासी, मुन्ना पांडे, डा हितेश अग्रवाल, उमा ठाकुर, संध्या दुबे, वीणा तिवारी, शिवकली मालवीय, रामलाल रजक, रमेश पाठक, राजेन्द्र यादव, मोहित, संजय शास्त्री, हिमांशु, राम जी, प्रियांशु, प्रवीण चौबे, अमित सहित वैदिक आचार्यो, श्रृध्दालुओ के साथ भारत के कौने कौने से आये भक्तो की उपस्थिति रही।



