संजीव और प्रियंका के सुर और संगीत का चला जादू

जगजीत चित्रा गीत ग़ज़ल मंच की सुर संगीत संध्या आयोजित
जबलपुर दर्पण। विगत दिवस रोटरी क्लब हॉल सिविल लाईन्स में मुम्बई के अंतरराष्ट्रीय ग़ज़ल-गीत गायक श्री संजीव भटनागर एवं जबलपुर की शान, जी म्यूजिक फेम प्रियंका श्रीवास्तव ने जगजीत चित्रा गीत ग़ज़ल मंच एवं रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सुर संगीत संध्या में फिल्मी और गैर फिल्मी गीत और ग़ज़लों को अपने दिलकश अंदाज़ में गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। बार-बार पूरा हाल तालियों से गूँजा। प्रारम्भ में कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जनरल मेजर मध्य भारत एरिया एस पी एस सिद्धू, मुख्य अतिथि एफ बी फेमिली आइकॉन, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मोहन परोहा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, बल्दीप सिंह मैनी तथा कार्यक्रम में पधारीं सितार वादिका अर्चना सिद्धू का स्वागत संस्थापक राजेश श्रीवास्तव,राज भट्ट, सिद्धार्थ ठाकुर, संतोष नेमा ‘संतोष’, विजय जाटव व कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी जितेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। अतिथि उद्बोधन एवं शुभकामनाओं के उपरांत संजीव भटनागर को संस्था द्वारा स्व. जगदीश ठाकुर स्मृति जगजीत सिंह ग़ज़ल शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया। अतिथियों का परिचय, मंच की जानकारी तथा कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय तिवारी ‘किसलय’ द्वारा किया गया। सबकी आत्मीय उपस्थिति के प्रति आभार ज्ञापन जितेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री राम ब्राह्मणे, राजीव गौड़, अंकुर झा ने अपने अपने वाद्ययंत्रों से गायन में चार चाँद लगाए। प्रो. सी बी सिंह पूर्व डीन कृषि विश्वविद्यालय, आलोक श्रीवास्तव पूर्व एड़ी. कलेक्टर, अतुल तिवारी एस एस पी (पोस्टल), श्री बसंत शर्मा डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफिसर, प.म. रेलवे, योगेश गनोरे (कदम), अनूप सिन्हा, राजीव वर्मा, संगीता सिंह व विश्रांति सिंह (रोटरी), सोहन परोहा, प्रकाश श्रीवास्तव, अंजलि भटनागर, शुभांगी ठाकुर आदि की विशेष उपस्थिति रही।



