हरिनाम भजने से कलियुग मे जीवन का होता उध्दार : संकीर्तानचार्य मनमोहन महाराज

जबलपुर दर्पण। हरिनाम जपने के लिए विशेष समय की बाध्यता नही है। भगवान को जीवन पर्यन्त हर पल सुमिरन करना चाहिए। हनुमान जी महाराज जैसी भक्ति करने से भक्त भी भगवान सदृश हो जाता है। उक्त उदगार बडे महावीर मंदिर बडा फुहारा मे हरिनाम संकीर्तन मे संकीर्तानचार्य मनमोहन महाराज ने कहे। पुजारी आशीष महाराज ने सुमधुर संकीर्तन राम भजो कृष्ण भजो संग मे हनुमंत भजो, सीता राम सीता राम भजिये जीवन भर हंसी खुशी रहिये से रसिक भाव विभोर हो गए।
अगहन मास के पावन अवसर पर पूजन अर्चन आचार्य देवेन्द्र त्रिपाठी, सत्यप्रकाश नामदेव, आर के सोनी , सत्यप्रकाश सराफ, सुरेंद्रपुरीगोस्वामी, विशाल पंड्या, अवधेश खरे, अतुल अग्रवाल,
विध्येश भापकर, देवव्रत सोनी, प्रभाकर चतुर्वेदी, ब्रजेश अग्रहरि, मनोज गुलाबवानी, सुशील पंड्या, राम सेवक, नरेंद्र, नन्ना महाराज सहित श्रृध्दालुओ की उपस्थिति मे संकीर्तन आरती संपन्न हुई।



