अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दस वर्षीय मासूम से दुराचार, ग्राम पंचायत के मनोरंजन भवन में दिया घटना को अंजाम,जबेरा थाना

जबलपुर दर्पण जबेरा ब्यूरो।जबेरा थाना अंतर्गत देर रात्रि एक मासूम 10 वर्षीय बच्ची को एक आरोपी ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। यह मासूम अपने घर के आंगन में दादी के साथ सो रही थी, तब अज्ञात आरोपी उसे सोते समय उठाकर ग्राम पंचायत के मनोरंजन भवन ले गया जहां उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। सुबह करीब 4 बजे जब मासूम खून से लथपथ घर पहुंची तब परिजनों को घटना की जानकारी लगी, इसके बाद मासूम को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल दमोह रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में मासूम का इलाज जारी है। पीड़ित के परिजनों ने बताया की रात्रि करीब 3 बजे आरोपी घर में आया था और आंगन से मासूम को उठाकर ले गया था सुबह उन्हें घटना की जानकारी तब लगी जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची। पीडिता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे पंचायत भवन ले गया और चाकू दिखाकर उससे जबरदस्ती की वहीं पीडिता ने बताया कि वह आरोपी को पहचान जाएगी क्योंकि आरोपी 1 दिन पहले खेत पर कटाई कर रहे हार्वेस्टर में काम करते हुए मिला था। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया, जबेरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस शर्मनाक घटना से सभी स्तब्ध हैं और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। 10 वर्षीय मासूम से दुराचार के आरोपी द्वारा किए गए अवैध निर्माण व खेत में तैयार फसल पर शिवराज मामा का चला बुलडोर। मासूम बालिका से दुराचार के फरार आरोपी के अवैध निर्माण एवं कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला पुलिस प्रशासन राजस्व विभाग की कार्रवाई दमोह पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी व् तहसीलदार अरविंद यादव उपस्थी में चला प्रसासन का बुलडोजर एक ओर जहां पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश सरकार के बुलडोजर मामा की सख्त कार्यवाही जारी है, वहीं दूसरी ओर इसका असर दमोह में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जबेरा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिक से हुए बलात्कार की घटना पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया है। शुक्रवार को जबेरा क्षेत्र में आरोपी द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके जो मकान बनाया गया था, उसे प्रशासन की टीम ने पहुंचकर बुलडोजर की मदद से धराशाई कर दिया है। साथ ही अतिक्रमण की जमीन पर बोई गई फसल ही नष्ट कर दी गई है। जबेरा पुलिस के अनुसार घटना का आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88