जबलपुर दर्पण

सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून निरस्त करे सरकार, अन्यथा भारतीय किसान संघ करेगा प्रदेशव्यापी आंदोलन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन माध्यम से बुधवार दोपहर को आयोजित की गई। जिसमें किसान संघ के अखिल भारतीय स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि हमारी मांग है कि सिंहस्थ क्षेत्र से लैंड पुलिंग कानून सरकार तत्काल निरस्त करने का गजट नोटिफिकेशन सरकार जारी करे, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस करे, टीडीएस की धारा 8/9/10/11 के गजट नोटिफिकेशन रदद हों, सिंहस्थ क्षेत्र में स्थाई निर्माण न किया जाए। श्री आंजना ने रोष व्यक्त करते हुए आगे कहा कि सात दिन के भीतर यदि सरकार ये मांगे नहीं मानती है तो भारतीय किसान संघ लैंड पुलिंग कानून के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसान उज्जैन आयेंगे। जिसकी तिथि शीघ्र घोषित होगी। बैठक में सभी प्रांतों के अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री को आंदोलन की तैयारी के लिए प्रांत, जिला, तहसील, ग्राम समिति में बैठके आयोजित करने के निर्देश दिए गए। लैंड पुलिंग निरस्त करने की सीएम की घोषणा के बाद संशोधन की बात क्यों प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने लैंड पुलिंग कानून को निरस्त करने की घोषणा की थी लेकिन आदेश संशोधन का निकाला गया। इस संशोधन आदेश के पीछे प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा क्या है। इसके पीछे सिंहस्थ आयोजन की तैयारी में लगे अधिकारियों के कौन से अपने निजी हित हैं। यह स्पष्ट होना चाहिए। खाद, एमएसपी, प्याज़, मक्का, बिजली पर भी हुई चर्चा प्रदेश बैठक में शामिल हुए प्रांतों के पदाधिकारियों ने खाद की कमी, मक्का की एमएसपी पर खरीदी न किए जाने व प्याज के बाजार में कम दाम, बिजली की रात में सप्लाई, धान के कम खरीदी केंद बनाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। किसान संघ ने कहा कि सरकार मक्का व प्याज उत्पादक किसानों को तत्काल प्रति क्विंटल राहत राशि प्रदान कर उनकी मदद करे। बैठक में ये रहे उपस्थित किसान संघ की प्रदेश ऑनलाइन बैठक में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष रामभरोस वासोतिया , भूमि अधिग्रहण आयाम के प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद चौधरी, खेलन सहारे, प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, मालवा प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, तीनों प्रांतों के महामंत्री रमेश दांगी, प्रहलाद पटेल, शिवनंदन रघुवंशी, तीनों प्रांतों के संगठन मंत्री तुलाराम, भरत पटेल व अतुल माहेश्वरी सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88