अंतर हितकारिणी खेल महोत्सव का आयोजन

जबलपुर दर्पण। खेलों का छात्र जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। खेलों से हमारा बौद्विक, शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जीवन में अनुशासन खेल भावना से ही संभव हो पाता है। ये खेल प्रतियोगिताएं हमारे जीवन के विकास के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उक्त बांतें हितकारिणी सभा और विद्या परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर हितकारिणी खेल महोत्सव के एथलेटिक्स के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष यशवेन्द्र ठगेले ने कहीं। इससे पूर्व मार्च पास्ट के दौरान अतिथियों को सलामी दी गयी। इस दौरान मंच पर विद्या परिषद के उपाध्यक्ष इंद्रपाल जैन, सचिव जयेश राठौर, जयसिंह राव गायकवाड़, सुनील दुबे, खेल अधिकारी दिनेश सिंह ठाकुर, सीएस खंपरिया सहित विभिन्न स्कूल कॉलेजों के प्राचार्य और खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्राथमिक, मिडिल, हायर सेकेंडरी स्तर और महाविद्यालय स्तर के एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, रेडक्रॉस दल द्वारा मार्च पास्ट एवं स्कूली बैंड दल द्वारा प्रदर्शन किया गया। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर आयोजित की गयी। विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर बालक, बालिका, पुरूष और महिला वर्ग में तवा फेंक, गोला फेंक और भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव का समापन आज मंगलवार को हितकारिणी महिला खेल प्रांगण में होगा।



