डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कमेटी में सदस्यता महा अभियान 15 अप्रेल तक

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस कमेटी में सदस्यता अभियान पंद्रह अप्रैल तक जारी रहेगी। जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशानुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं डिजिटल सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार डिंडोरी जिले के प्रत्येक ब्लॉकों, मंडलम, सेक्टर, मतदान केंद्रों पर सदस्यता अभियान सदस्यता बहिया एवं डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से आरंभ है, जो कांग्रेस की सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। डिजिटल सदस्य अभियान का शुभारंभ जिला में हो चुका है और शीघ्र ही डिजिटल सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने का कार्य किया जाएगा। वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि जिला डिंडोरी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर एवं मतदान कमेटियों, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है। सभी संगठन पदाधिकारियों को कम से कम 50 सदस्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर बनाने के निर्देश देते हुए सभी वर्गों को शामिल करने को कहा गया है। सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है, जहां सदस्यता ग्रहण कराकर कांग्रेस के हाथों को मजबूती प्रदान करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88