बढ़े गैस के दाम का विरोध चूल्हे मैं रोटी बना कर किया

जबलपुर दर्पण । बड़े हुए गैस के दामों को लेकर महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ कांग्रेस की महिलाओं द्वारा आज शहर के मालवीय चौक में चूल्हे मैं रोटी बना कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें उपस्थित महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ कांग्रेस की सभी महिला सदस्यों ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा। एक तरफ तो मामा ने महिलाओं की योजना के नाम पर झूठ बोलकर प्रदेश की महिलाओं को ठगने का काम किया है। प्रदेश सरकार की कोई भी योजना जो पहले से चल रही है उनको तो ठीक प्रकार से लागू नहीं किया गया और ना ही इनका लाभ प्रदेश की समस्त महिलाओं को मिल पा रहा है। दूसरी तरफ शिवराज सिंह खुद को देश की महिलाओं का मामा बोलते हैं। इनके द्वारा चुनावों को देखते हुए एक नई बहना योजना के नाम पर हर माह 1000 रुपए महिलाओं की देने की घोषणा की गई है। इनके द्वारा गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिससे सभी महिलाओं के घर का बजट बिगड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा अगर चुनाव ना होते शायद मामा यह भी ना करते। इन सभी महिलाओं द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की गई है, गैस के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस ले अन्यथा अब हर चौराहे पर इसी तरह के प्रदर्शन महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ कांग्रेस की महिलाओं द्वारा किया जाएगा एवं प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। इस प्रदर्शन में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू ने पहुंचकर महिलाओं के द्वारा किए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया इस मौके पर महिला निवारण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शोभा उपाध्याय, संगठन मंत्री मनोज सेठ, रविंद्र गौतम, अमर धर्म पुरिया, प्रिंस सलूजा, सपना पवार, जानकी विश्वकर्मा, पूनम उसरेठे, सुनीता मिश्रा, सविता खटीक, आशा रानी, यामिनी सेन, बीना सिंह , विभा दासगुप्ता, मालती यादव, शोभा कैथल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।



